छत्तीसगढ आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में admission open 2023-24

Published on: April 10, 2023
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

छत्तीसगढ आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में admission open 2023-24

WhatsApp IconJoin WhatsApp Group
Telegram IconJoin Telegram Group

विषयांतर्गत प्रदेश में पूर्व सत्र में 247 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तथा 32 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय संचालित थे तथा सत्र 2023-24 में प्रदेश में नये 101 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्रारंभ किये जाने हेतु बजट में स्वीकृति की गई है।

इन समस्त विद्यालयों में सत्र 2023-24 में छात्र-छात्राओं के एडमिशन हेतु सेजेस पोर्टल दिनांक 10.04.2023 से प्रारंभ कर दी जायेगी। एडमिशन हेतु समय निम्नानुसार निर्धारित की जाती है :-

  1. प्रवेश हेतु आवेदन तिथि
  • 10 अप्रैल से 05 मई 2023 तक।
  1. अधिक आवेदन की स्थिति में लॉटरी के माध्यम से सीट आबंटन
  2. 05 मई से 10 मई 2023
  3. एडमिशन की अन्य आवश्यक कार्यवाही

11 मई से 15 मई 2023

A. स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में एडमिशन हेतु निम्न निर्देशों का पालन करना सुनिश्चित करेंगे :-

  1. इन विद्यालयों में प्रवेश हेतु आवेदन ऑनलाईन तथा ऑफलाईन दोनों माध्यमों से किया जा सकेगा। 2. एक विद्यार्थी एक विद्यालय हेतु ही आवेदन कर सकेगा।
  2. स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में राज्य में पूर्व से चल रहे अंग्रेजी माध्यम के 152 प्राथमिक तथा 153 पूर्व माध्यमिक शालाओं के छात्र-छात्राओं को कक्षा 6वीं एवं कक्षा 9वीं में प्राथमिकता से एडमिशन दिया जाये।
  3. मान. मुख्यमंत्री जी के घोषणा अनुसार “महतारी दुलार योजना” अंतर्गत कोरोना महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों को विशेष प्राथमिकता से प्रवेश दिया जायेगा। एडमिशन हेतु आवेदन पत्र साथ पालक का मृत्यु प्रमाण पत्र संलग्न किया जाना अनिवार्य होगा।
  4. प्रत्येक कक्षा में रिक्त सीट का 50 प्रतिशत छात्राओं का चयन किया जायेगा। बालिकाओं की पर्याप्त संख्या नही मिलने पर बालकों से सीट भरी जा सकेगी।
  5. बी.पी.एल. एवं आर्थिक रूप से कमजोर पालकों के बच्चों को कुल रिक्त सीट के 25 प्रतिशत सीटों के विरूध्द प्रवेश दिया जायेगा। पालकों को सक्षम अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा ।
  6. कुल रिक्त पदों के 25 प्रतिशत सीटों पर आवेदक बच्चों का प्रवेश लॉटरी सिस्टम से होगा अर्थात कम्प्यूटर के माध्यम से रैंडमली चयन किया जायेगा।
  7. रिक्त सीट के विरूध्द अधिक पात्र आवेदक होने पर लॉटरी से चयन किया जायेगा ।
  8. कक्षा पहली में प्रवेश हेतु विद्यार्थी की आयु 31 मई 2023 की स्थिति में 5 वर्ष से 6 वर्ष 6 माह के मध्य होनी चाहिये।
  9. पीडीएफ में पूरा निर्देश देख सकते है PDF link नीचे में दिया गया है

1 thought on “छत्तीसगढ आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में admission open 2023-24”

Leave a Comment

error: Content is protected !!