Bagless Day Activities 11 अक्टूबर 2025

Published on: October 11, 2025
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

Bagless Day Activities 11 अक्टूबर 2025 : गाँधी जयंती, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जयंती व भारतीय वायुसेना दिवस पर चर्चा

WhatsApp IconJoin WhatsApp Group
Telegram IconJoin Telegram Group

Bagless Day Activities : गाँधी जयंती: महात्मा गांधी के जीवन और उनके अहिंसा के सिद्धांत पर चर्चा। छात्रों को उनके विचारों और उनके योगदान के बारे में बताना।डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जयंती: मिसाइल मेन के नाम से प्रसिद्ध डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के बारे में बताना।भारतीय वायुसेना दिवस: भारतीय वायुसेना के योगदान और उनके साहसिक कार्यों पर चर्चा करना ।इस दिन छात्र बिना किसी बैग के स्कूल आएंगे और पढ़ाई के बजाय रचनात्मक, सांस्कृतिक और शैक्षिक गतिविधियों में भाग लेंगे।

01.प्रथम कालखंड – आकलन

Curriculum fixation 2025-26 : जानें शिक्षा सत्र में पाठ्यक्रम निर्धारण को

Curriculum Fixation : छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा सत्र 2025-26 के लिये आकलन एवं मूल्यांकन निर्धारण संबंधी दिशा निर्देश जारी किया गया है । जारी निर्देशों के अनुसार आकलन एवं मूल्यांकन में पाठ्यक्रम संबंधी माहवार विवरण नीचे दिया जा रहा है । टीप:-पाठ्यक्रम का निर्धारण अपने शाला, स्टाफ व बच्चों की संख्या के … Curriculum fixation 2025-26 : जानें शिक्षा सत्र में पाठ्यक्रम निर्धारण को को पढ़ना जारी रखें

Edudepart

1 टिप्पणी

02.द्वितीय कालखंड – कला शिक्षा

कक्षा 1ली व 5वीं –

03. कला एवं जीव-जंतु,

07. लय का अनुभव करें- त क त कि ट,

12. आनंद के लिए नृत्य

16. कल्पना करें

कक्षा 6वीं से 8वीं–

दृश्यकलाः4. कागज शिल्प (गतिविधि 1, 2)

  • अपनी कल्पनाओं से चित्र आरेखित करना।
  • मैं क्या बनना चाहता हूँ ?
  • चित्र के माध्यम से प्रदर्शित करना।

संगीतः7. वाद्ययंत्र (गतिविधि 5, 6),8. ताल और राग (गतिविधि 1, 2)

  • अपनी समझ से अपना स्वंय का वाद्ययंत्र बनाना।
  • पाठ्यपुस्तक में दिए वाद्ययंत्रों को स्थानीय से संसाधनों के प्रयोग से बनाना।
  • स्थानीय कलाकार को आमंत्रित कर बच्चों को कलाकारो से बातचीत करने के लिए प्रोत्साहित करना व वाद्ययंत्रो को बजाने के लिए प्रोत्साहित करना।
  • वाद्ययंत्रो को बजाने के लिए प्रोत्साहित करना।

नृत्यः 14. संचलन में सामंजस्य (गतिविधि 1,2,3)

  • बासुरी की गतिविधि के अतिरिक्त अन्य गतिविधि कराना।
  • सरगम, अंलकार का अभ्यास करना।
  • अलग-अलग राज्यों के लोकनृत्यों को प्रदर्षित करनाबच्चों को प्रोजेक्ट देकर लोक नृत्य का संकलन कराना।
  • बच्चों को प्रोजेक्ट देकर लोक नृत्य का संकलन कराना।
  • नृत्य कराके उसमें ज्यामिति आकृतियाँ दिखाना।संगीत व लय के साथ आकृतियों की संगीत बनाना।

रंगमंचः 17. आइए डिजाइन बनाएँ (तकनीक 1, दृश्य 3)

  • कहाानियों में आरंभ, मध्य अंत, द्वद व बिना द्वद की पहचान करना।
  • प्रेरणादायक कहानियो नाटको को पढ़ने के लिए प्रेरित करना।
  • कहाानियों में आरंभ, मध्य अंत, द्वद व बिना द्वद को पहचान करना।

03.तृतीय कालखण्ड – ICT

कक्षा 1ली व 2री-

इकाई का नाम – 2. कंप्यूटर एवं उसके भाग (गतिविधि-7)

  • शिक्षक मोबाईल फोन के माध्यम से कम्प्यूटर की जानकारी देंजैसे- कम्प्यूटर के भागों के बारे मेंबताएं व उसका चित्र दिखाएं।
  • शिक्षक बच्चों से कहें कि कम्प्यूटर के भागों को देखकर उसका चित्र बनाएं।
  • शिक्षक बच्चों से अन-अलग तरह के कम्प्यूटर के चित्र न्यूज पेपर या मैगज़ीन से एकत्रित करने के लिए कहें एवं उसे आर्ट पेपर में चिपकाने के लिए कहें।
  • इस चार्ट पेपर को अपनी कक्षा में चिपकायें।
  • शिक्षक बच्चों से प्रश्न करें-कम्प्यूटर का वह कौन सा भाग है, जिसमें बहुत सारे बटन होते हैं?कम्प्यूटर का वह भाग जिसमें हमें चित्र दिखाई देता है, वह क्या कहलाता है ?कम्प्यूटर का मस्तिष्क कौन से भाग को कहा जाता है ?कम्प्यूटर में चित्र बनाने तथा गेम खेलने के लिए किसका उपयोग किया जाता है ?
  • शिक्षक बच्चों से कहें कि कम्प्यूटर के भागों को देखकर उसका चित्र बनाएं।
  • शिक्षक बच्चों से अलग-अलग तरह के कम्प्यूटर के चित्र न्यूजपेपर या मैगजीन से एकत्रित करने केलिए कहें एवं उसे चार्ट पेपर में चिपकाने कोलिए कहें।
  • इस चार्ट पेपर को अपनी कक्षा में चिपकाएं।

कक्षा 3री से 5वीं –

इकाई का नाम – 5. कंप्यूटर आधारित खेल गतिविधियाँ व सावधानियाँ (गतिविधि-6 व 7)

  • शिक्षक बच्चों से कम्प्यूटर पर आधारित गतिविधियों कराएं ।जैसे- एक बच्चे को कक्षा के सामने प्रश्न पूछने को कहें, जिसका उत्तर अन्य बच्चे देंगे।मैं टेलीविजन के जैसा दिखता हूँ।बताओ मैं कौन हूँ ?मैं हूँ ……………मैं कम्प्यूटर में शब्दों को लिखने में मदद करता करता है।बताओ में कौन हूँ ?मैं हूँ ……………
  • इसी प्रकार की गतिविधियों शिक्षक कक्षा में कराएं।
  • कम्प्यूटर पर कार्य करते समय हमें कक्षा में क्या-क्या सावधानियों रखनी चाहिए अपने शिक्षकों एवं अभिभावकों से पूछ कर कक्षा में उसका प्रदर्शन करें।

कक्षा 6वीं से 8वीं–

इकाई का नाम – 4. पेंट ब्रश से परिचय (गतिविधि-5)

  • बच्चों के हाथ Paint Brush पर चर्चा करें एवं पूछे कि वे चित्र बनाकर उसमें रंग कैसे भरते हैं?
  • रंग भरने के क्या नियम हैं?
  • क्या हम कम्प्यूटर में भी चित्र बनाकर उसमें रंग भर सकते हैं?
  • Paint Brush की सहायता से बच्चों को फूल, सूर्य, पहाड़, नदी, पेड़, तितली जैसे चित्रों को बनाना सीखाएं एवं उसमें रंग भरना सीखाएं।
  • बच्चों को पेंट ब्रश से परिचय कराकर निम्न गतिविधि बताएं-मोटा/पतला/धना ब्रश चुनना।चित्र बनाने के लिए विभिन्न आकृतियों का उपयोग करना।Paint Brush से बने हुए चित्रों के साथ text (शब्द) अटैच करना।

04/05/06.चतुर्थ, पंचम एवं षष्ठम् कालखण्ड – बैगलेस-डे गतिविधि/व्यावसायिक शिक्षा

कक्षा 1ली व 2री-

  • शिक्षक गाँधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र दिखाकर उनसे बातचीत करें और बताएं कि महात्मा गाँधी हमारे देश के राष्ट्रपिता है।
  • गांधी जी के प्रिय भजन-रघुपति राघव राजा राम….. साबरमति के संत…..गीत बच्चें को सिखाएँ।
  • लाल बहादुर शास्त्री के नारे के बारे में बताए।
  • 1965 में, प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने भारत के लोगों को एक सरल नारा दिया था – जय जवान जय किसान

Activity –

  • गाँधी जी के 3 बंदर, बड़े अनोखे मस्त कलंदर।
  • बड़ी-बड़ी ये देते सीख, जिससे बनता जीवन अमृत।
  • एक का कहना बुरा न बोलो, दूजा कहता बुरा न सुनो, तीजा कहता बुरा न देखो।
  • चलो चले इस डगर, हो जाए सफल सफर।
  • गाँधी जी के 03 बंदर का रोल प्ले कराऐं और सिखे गए गाने को प्रस्तुत करें।

कक्षा 3री से 5वीं –

भारतीय वायुसेना दिवस

Activity –

  • वायुसेना राष्ट्र के सैन्य संगठन की शाखा होती है ।
  • वायुसेना का मुख्य कार्य देश की वायु सुरक्षा, वायु चौकसी एवं आवश्यकतानुसार वायु युद्ध करना होता है।
  • इस सैन्य संगठन की संरचना थल सेना, नौसेना या अन्य शाखाओं से अलग और स्वतंत्र होती है।
  • भारतीय वायुसेना दिवस प्रतिवर्ष 8 अक्टूबर को मनाया जाता है क्योंकि भारतीय वायुसेना 8 अक्टूबर को पहली बार गठित हुई थी।
  • इस दिन को मनाने का उद्देश्य भारतीय वायुसेना के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करना है।
  • इस दिन भारतीय वायुसेना उन सभी बहादुर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करती है जिन्होंने राष्ट्र की सेवा में अपने प्राण न्यौछावर किये।
  • भारतीय वायु सेना दुनिया की सबसे बड़ी वायु सेना में से एक है।
  • इस दिन गत वर्ष की उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए वायु योद्धाओं को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है।
  • भारतीय वायु सेना के अधिकारियों के पदों की 16 रैंक होते है ।

भारतीय वायु सेना में अधिकारियों के पदों की 16 रैंक ये हैं:-

  1. एयर चीफ़ मार्शल
  2. एयर मार्शल
  3. एयर वाइस मार्शल
  4. एयर कमोडोर
  5. ग्रुप कैप्टन
  6. विंग कमांडर
  7. स्क्वॉड्रन लीडर
  8. फ़्लाइट लेफ़्टिनेंट
  9. मास्टर वारंट ऑफ़िसर
  10. वारंट ऑफ़िसर
  11. जूनियर वारंट ऑफ़िसर या फ़्लाइट सार्जेंट
  12. सार्जेंट
  13. कॉर्पोरल
  14. लीडिंग एयरक्राफ़्टमैन
  15. एयरक्राफ़्ट्समैन क्लास 1
  16. एयरक्राफ़्ट्समैन क्लास 2 

Activity –

  • वीडियो दिखाकर बच्चों से बातचीत करें।
  • वायुसेना में भर्ती होने के लिए फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PET) लिया जाता है ।
  • इसमें 6 मिनट 30 सेकेण्ड में 1.6 कि.मी. दौड़ करना होता है।
  • दूसरे 1 मिनट में ज्यादा से ज्यादा पुशअप करने होते है।
  • 15 सेकेंड में 4 मीटर की रस्सी चढ़ाई करनी होती है।
  • अतः इससे संबंधित खेलकूद आयोजित कराएं।

कक्षा 6वीं से 8वीं–

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जयंती

  • ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का चित्र दिखाकर / विद्यार्थियों से उनमें अनुभव सुमते हुए बातचीत करे।
  • विद्यार्थियों को बताव इनका पूरा नाम अब्दुल पकिर जैनुलाब्दीम कलाम है।
  • इनका जन्म 15 अक्टूर 1931 को तमिलनाडू के रामेश्वरम में हुआ था उन्होंने बचपन इमली के बीच बेचने से लेकर Y रेलवे स्टेशन पर अखबार बाटने का भी काम किया करते थे।
  • ये भारत में 11वें राष्ट्रपति थे।
  • इन्हें मिसाइल मैन से रूप में भी जाना जाता है।
  • भारत के अंतरिक्ष और मिसाइल विकास कार्यक्रमों में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी।
  • डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी के सम्मान में 15 अक्टूबर जयंती मनाई जाती है।
  • इस दिन विश्व छात्र दिवस भी मनाया जाता है।
  • इस दिन साइंस प्रदर्शन का आयोजन करें।

प्रश्न मंच का आयोजन-

  • शिक्षक ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के जीवन पर आधारित प्रश्न मंच का आयोजन करें।
  • भारतीय मिसाइल और उनकी मारक क्षमता को बतायें ।
  • मिसाइल का नाम विशेषता उदा.ब्रह्मोस-290 किमी. सुपर सोनिक कुज मिसाइल।

07.सप्तम कालखण्ड – शारीरिक शिक्षा और आरोग्य (योग / व्यायाम /खेल)

कक्षा 1ली व 2री-

  • Hitting गेंद पर प्रहार – Open

कक्षा 6वीं से 8वीं–

इकाई 4. एनीमेशन और खेल (गेम्स),

  • हम खेल क्यों खेलते हैं?
  • आपका पसंदीदा खेल कौन-सा है?
  • आपको अपने पसंदीदा खेल में क्या पसंद है?
  • आपके पसंदीदा खेल में कितने सदस्य खेल सकते हैं?
  • आपके पसंदीदा खेल में किन नियमों का पालन करना होगा?
  • क्या आपके पसंदीदा खेल के विषय में कुछ और रोचक है?

इकाई 5. स्कूल संग्रहालय,

  • सीखने का ऐसा वातावरण बनाना जहां बच्चे चीजों को मूर्त रूप में देख सकें।
  • बच्चों में अवलोकन, अभिव्यक्ति, खोजी प्रवृत्ति और तुलनात्मक अध्ययन जैसे कौशलों का विकास।
  • भाषा, पर्यावरण और विज्ञान से संबंधित अवधारणाओं को समझने में सहायता करता है।
  • पारंपरिक और आधुनिक ज्ञान और इतिहास का परिचय कराता है।
  • माता-पिता और स्थानीय समुदाय को स्कूल में शामिल करता है।
  • बच्चों का नैतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास करता है।
  • बहुभाषिकता का उपयोग होता है।विषयों के अंतर्सबंधों को समझने में सहायता करता है।
  • आलोचनात्मक सोच, रचनात्मकता और पारस्परिक संप्रेषण को बढ़ावा देता है।
  • अर्थ निर्माण को बढ़ावा देता है।

शाला सुरक्षा कार्यक्रम [School Safety Program]

Bagless Day Activities

Bagless Day Activities, Bagless Day Activities, Bagless Day Activities, Bagless Day Activities, Bagless Day Activities, Bagless Day Activities, Bagless Day Activities, Bagless Day Activities, Bagless Day Activities, Bagless Day Activities, Bagless Day Activities, Bagless Day Activities,

Leave a Comment

error: Content is protected !!