छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान के 200 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर | CG GK Questions in Hindi

Published on: August 10, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान के 200 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर | CG GK Questions in Hindi

छत्तीसगढ़ GK के 200 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर पढ़ें। इस पोस्ट में CG GK के इतिहास, भूगोल, जनजाति, संस्कृति, खनिज, उद्योग, प्रशासन, भाषा और महत्वपूर्ण तथ्यों से जुड़े MCQ दिए गए हैं।

WhatsApp IconJoin WhatsApp Group
Telegram IconJoin Telegram Group

CG GK 200 Questions: छत्तीसगढ़ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान (CG GK) के 200 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए हैं। इसमें छत्तीसगढ़ का इतिहास, भूगोल, जनजाति एवं संस्कृति, खनिज, उद्योग, प्रशासन, भाषा, परिवहन और महत्वपूर्ण विविध तथ्यों को शामिल किया गया है। प्रत्येक प्रश्न में 4 विकल्प और केवल 1 सही उत्तर दिया गया है

छत्तीसगढ़ GK के 200 महत्वपूर्ण प्रश्न

भाग 1: छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान

1. छत्तीसगढ़ राज्य का गठन कब हुआ?
(A) 1 नवंबर 1998
(B) 1 नवंबर 1999
(C) 1 नवंबर 2000
(D) 1 नवंबर 2001

उत्तर: (C) 1 नवंबर 2000

2. छत्तीसगढ़ की राजधानी कौन-सी है?
(A) बिलासपुर
(B) रायपुर
(C) दुर्ग
(D) रायगढ़

उत्तर: (B) रायपुर

3. छत्तीसगढ़ का राजकीय पशु क्या है?
(A) शेर
(B) जंगली भैंसा
(C) हाथी
(D) भालू

उत्तर: (B) जंगली भैंसा

4. छत्तीसगढ़ का राजकीय पक्षी कौन-सा है?
(A) कोयल
(B) पहाड़ी मैना
(C) मोर
(D) तोता

उत्तर: (B) पहाड़ी मैना

5. छत्तीसगढ़ का राजकीय वृक्ष कौन-सा है?
(A) साल
(B) सागौन
(C) पीपल
(D) बरगद

उत्तर: (A) साल

6. छत्तीसगढ़ को किस उपनाम से जाना जाता है?
(A) सोया प्रदेश
(B) धान का कटोरा
(C) देवभूमि
(D) फलों की डलिया

उत्तर: (B) धान का कटोरा

7. चित्रकोट जलप्रपात किस नदी पर स्थित है?
(A) महानदी
(B) इंद्रावती
(C) शिवनाथ
(D) हसदेव

उत्तर: (B) इंद्रावती

8. छत्तीसगढ़ भारत का कौन-सा क्रम का राज्य बना?
(A) 25वां
(B) 26वां
(C) 27वां
(D) 28वां

उत्तर: (B) 26वां

9. छत्तीसगढ़ का उच्च न्यायालय कहाँ स्थित है?
(A) रायपुर
(B) बिलासपुर
(C) दुर्ग
(D) जगदलपुर

उत्तर: (B) बिलासपुर

10. बिलासपुर उच्च न्यायालय देश का कौन-सा उच्च न्यायालय है?
(A) 18वां
(B) 19वां
(C) 20वां
(D) 21वां

उत्तर: (B) 19वां

11. छत्तीसगढ़ में कुल कितने जिले हैं?
(A) 27
(B) 28
(C) 32
(D) 33

उत्तर: (D) 33

12. छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की कितनी सीटें हैं?
(A) 5
(B) 11
(C) 90
(D) 1

उत्तर: (A) 5

13. छत्तीसगढ़ में लोकसभा की कुल कितनी सीटें हैं?
(A) 5
(B) 11
(C) 90
(D) 2

उत्तर: (B) 11

14. छत्तीसगढ़ विधानसभा में कुल कितनी सीटें हैं?
(A) 11
(B) 90
(C) 91
(D) 45

उत्तर: (B) 90

15. छत्तीसगढ़ की प्राचीनतम गुफा कौन-सी मानी जाती है?
(A) कुटुमसर
(B) सिंघनपुर
(C) जोगीमारा
(D) सीता बेंगरा

उत्तर: (B) सिंघनपुर

16. छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे?
(A) डॉ. रमन सिंह
(B) श्री अजीत जोगी
(C) श्री भूपेश बघेल
(D) श्री विष्णु देव साय

उत्तर: (B) श्री अजीत जोगी

17. छत्तीसगढ़ के प्रथम राज्यपाल कौन थे?
(A) श्री दिनेश नंदन सहाय
(B) श्री शेखर दत्त
(C) ई. राघवेंद्र राव
(D) श्री बलरामजी दास टंडन

उत्तर: (A) श्री दिनेश नंदन सहाय

18. छत्तीसगढ़ का ‘गांधी’ किसे कहा जाता है?
(A) पं. रविशंकर शुक्ल
(B) पं. सुंदरलाल शर्मा
(C) ठाकुर प्यारेलाल सिंह
(D) यति यतन लाल

उत्तर: (B) पं. सुंदरलाल शर्मा

19. छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद किसे माना जाता है?
(A) गुंडाधूर
(B) वीर नारायण सिंह
(C) हनुमान सिंह
(D) सुरेंद्र साय

उत्तर: (B) वीर नारायण सिंह

20. छत्तीसगढ़ का ‘मंगल पांडे’ किसे कहा जाता है?
(A) वीर नारायण सिंह
(B) हनुमान सिंह
(C) गुंडाधूर
(D) सुरेंद्र साय

उत्तर: (B) हनुमान सिंह

21. चीनी यात्री ह्वेनसांग ने सिरपुर की यात्रा कब की थी?
(A) पांचवीं सदी
(B) सातवीं सदी
(C) नौवीं सदी
(D) ग्यारहवीं सदी

उत्तर: (B) सातवीं सदी

22. कलचुरियों की प्रथम राजधानी कौन-सी थी?
(A) रतनपुर
(B) तुम्माण
(C) पाली
(D) खैरागढ़

उत्तर: (B) तुम्माण

23. ‘सरहुल’ नृत्य किस जनजाति का प्रमुख लोकनृत्य है?
(A) गोंड
(B) उरांव
(C) बैगा
(D) मुरिया

उत्तर: (B) उरांव

24. छत्तीसगढ़ की किस जनजाति में ‘हल’ का प्रयोग वर्जित है?
(A) उरांव
(B) बैगा
(C) कमार
(D) भतरा

उत्तर: (B) बैगा

25. महानदी का पौराणिक नाम ‘नीलोत्पला’ किस पुराण में मिलता है?
(A) मत्स्य पुराण
(B) वायु पुराण
(C) स्कंद पुराण
(D) विष्णु पुराण

उत्तर: (B) वायु पुराण

26. छत्तीसगढ़ का ‘चेरापूंजी’ किसे कहा जाता है?
(A) मैनपाट
(B) अबूझमाड़
(C) जशपुर
(D) तीरथगढ़

उत्तर: (B) अबूझमाड़

27. छत्तीसगढ़ की सबसे ऊँची चोटी कौन-सी है?
(A) बदरगढ़
(B) गौरलाटा
(C) नंदीराज
(D) देवगढ़

उत्तर: (B) गौरलाटा

28. छत्तीसगढ़ की जीवन रेखा किस नदी को कहा जाता है?
(A) शिवनाथ
(B) महानदी
(C) इंद्रावती
(D) हसदेव

उत्तर: (B) महानदी

29. छत्तीसगढ़ का ‘खजुराहो’ किसे कहा जाता है?
(A) तालागांव
(B) भोरमदेव
(C) राजिम
(D) खरौद

उत्तर: (B) भोरमदेव

30. छत्तीसगढ़ में तिब्बती शरणार्थी कहाँ बसे हैं?
(A) बगीचा
(B) मैनपाट
(C) जशपुर
(D) अंबिकापुर

उत्तर: (B) मैनपाट

31. बस्तर का दशहरा लगभग कितने दिनों तक चलता है?
(A) 10 दिन
(B) 75 दिन
(C) 15 दिन
(D) 30 दिन

उत्तर: (B) 75 दिन

32. छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक कौन-सी मिट्टी पाई जाती है?
(A) लाल-रेतीली मिट्टी
(B) लाल-पीली मिट्टी
(C) काली मिट्टी
(D) लेटराइट मिट्टी

उत्तर: (B) लाल-पीली मिट्टी

33. देश में टिन अयस्क का एकमात्र उत्पादक राज्य कौन-सा है?
(A) झारखंड
(B) छत्तीसगढ़
(C) मध्य प्रदेश
(D) ओडिशा

उत्तर: (B) छत्तीसगढ़

34. भिलाई इस्पात संयंत्र किस जिले में स्थित है?
(A) रायपुर
(B) दुर्ग
(C) बिलासपुर
(D) राजनांदगांव

उत्तर: (B) दुर्ग

35. छत्तीसगढ़ का प्रथम समाचार पत्र कौन-सा था?
(A) महाकौशल
(B) छत्तीसगढ़ मित्र
(C) देशबंधु
(D) नवभारत

उत्तर: (B) छत्तीसगढ़ मित्र

36. छत्तीसगढ़ की प्रथम फिल्म कौन-सी थी?
(A) मोर छइयां भुइयां
(B) कहि देबे संदेस
(C) घर द्वार
(D) मया दे दे मया ले ले

उत्तर: (B) कहि देबे संदेस

37. छत्तीसगढ़ का ‘प्रयाग’ किसे कहा जाता है?
(A) शिवरीनारायण
(B) राजिम
(C) सिरपुर
(D) चंपारण

उत्तर: (B) राजिम

38. छत्तीसगढ़ की ‘काशी’ किसे कहा जाता है?
(A) राजिम
(B) खरौद
(C) रतनपुर
(D) आरंग

उत्तर: (B) खरौद

39. कर्क रेखा छत्तीसगढ़ के कितने जिलों से गुजरती है?
(A) 2
(B) 4
(C) 5
(D) 7

उत्तर: (B) 4

40. छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान कौन-सा है?
(A) इंद्रावती
(B) गुरु घासीदास
(C) कांगेर घाटी
(D) कुटरू

उत्तर: (B) गुरु घासीदास


भाग 2: छत्तीसगढ़ में प्रथम

41. छत्तीसगढ़ में ‘सतनाम पंथ’ के संस्थापक कौन थे?
(A) गुरु अमरदास
(B) गुरु घासीदास
(C) गुरु बालक दास
(D) चूड़ामणि साहब

उत्तर: (B) गुरु घासीदास

42. ‘अरपा पैरी के धार’ के रचयिता कौन हैं?
(A) लक्ष्मण मस्तुरिया
(B) डॉ. नरेंद्र देव वर्मा
(C) खुमान साव
(D) विमल कुमार पाठक

उत्तर: (B) डॉ. नरेंद्र देव वर्मा

43. छत्तीसगढ़ का प्रमुख हवाई अड्डा कौन-सा है?
(A) बिलासा देवी केवट विमानतल
(B) स्वामी विवेकानंद विमानतल
(C) जगदलपुर विमानतल
(D) रायगढ़ विमानतल

उत्तर: (B) स्वामी विवेकानंद विमानतल

44. ‘नागर’ छत्तीसगढ़ी में किस कृषि उपकरण को कहते हैं?
(A) ट्रैक्टर
(B) हल
(C) कुल्हाड़ी
(D) फावड़ा

उत्तर: (B) हल

45. छत्तीसगढ़ में ‘तालाबों की नगरी’ किसे कहा जाता है?
(A) आरंग
(B) रतनपुर
(C) बिलासपुर
(D) सिरपुर

उत्तर: (B) रतनपुर

46. छत्तीसगढ़ का क्षेत्रफल भारत के कुल क्षेत्रफल का लगभग कितना प्रतिशत है?
(A) 3.14%
(B) 4.14%
(C) 5.14%
(D) 6.14%

उत्तर: (B) 4.14%

47. छत्तीसगढ़ की साक्षरता दर 2011 की जनगणना के अनुसार कितनी है?
(A) 65.04%
(B) 71.04%
(C) 75.04%
(D) 80.04%

उत्तर: (B) 71.04%

48. छत्तीसगढ़ में कुल कितने संभाग हैं?
(A) 3
(B) 4
(C) 5
(D) 6

उत्तर: (C) 5

49. छत्तीसगढ़ का लिंगानुपात 2011 की जनगणना के अनुसार कितना है?
(A) 981
(B) 991
(C) 995
(D) 1000

उत्तर: (B) 991

50. ‘हॉलैंड का इतिहास’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?
(A) पंडित सुंदरलाल शर्मा
(B) ठाकुर छेदीलाल
(C) लोचन प्रसाद पांडे
(D) मुकुटधर पांडे

उत्तर: (B) ठाकुर छेदीलाल


भाग 3: इतिहास

51. छत्तीसगढ़ का प्रथम क्षेत्रीय राजवंश कौन-सा था?
(A) नल वंश
(B) शरभपुरीय वंश
(C) राजर्षितुल्य कुल वंश
(D) पाण्डु वंश

उत्तर: (C) राजर्षितुल्य कुल वंश

52. किस कलचुरी शासक ने तुम्माण को राजधानी बनाया था?
(A) रत्नदेव
(B) कलिंगराज
(C) कमलराज
(D) जाज्वल्यदेव

उत्तर: (B) कलिंगराज

53. छत्तीसगढ़ के प्रथम मराठा शासक कौन थे?
(A) व्यंकोजी भोंसले
(B) बिम्बाजी भोंसले
(C) परसोजी भोंसले
(D) अप्पा साहब

उत्तर: (B) बिम्बाजी भोंसले

54. छत्तीसगढ़ के प्रथम ब्रिटिश अधीक्षक कौन थे?
(A) कैप्टन एडमंड
(B) कैप्टन एगन्यू
(C) मिस्टर सैंडिस
(D) मेजर क्राफर्ड

उत्तर: (A) कैप्टन एडमंड

55. छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला शासिका कौन थीं?
(A) रानी वसाटा
(B) प्रफुल्ल कुमारी देवी
(C) रानी दुर्गावती
(D) पद्मावती देवी

उत्तर: (B) प्रफुल्ल कुमारी देवी

56. छत्तीसगढ़ का प्रथम विश्वविद्यालय कौन-सा है?
(A) रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय
(B) गुरु घासीदास विश्वविद्यालय
(C) इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय
(D) कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय

उत्तर: (C) इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय

57. छत्तीसगढ़ के प्रथम पद्मश्री सम्मानित व्यक्ति कौन थे?
(A) हबीब तनवीर
(B) मुकुटधर पाण्डेय
(C) तीजन बाई
(D) डॉ. खूबचंद बघेल

उत्तर: (B) मुकुटधर पाण्डेय

58. पद्मभूषण से सम्मानित छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला कौन थीं?
(A) बिन्नी बाई
(B) तीजन बाई
(C) ममता चंद्राकर
(D) पद्मावती देवी

उत्तर: (B) तीजन बाई

59. छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद कौन थीं?
(A) करुणा शुक्ला
(B) मिनीमाता
(C) रश्मि देवी
(D) गीता देवी सिंह

उत्तर: (B) मिनीमाता

60. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?
(A) श्री अरुण कुमार
(B) श्री मोहन शुक्ल
(C) श्री आर. एस. गर्ग
(D) श्री सुशील त्रिवेदी

उत्तर: (B) श्री मोहन शुक्ल

61. बस्तर के छिंदक नागवंश का अंत किस काकतीय शासक ने किया था?
(A) पुरुषोत्तम देव
(B) अन्नमदेव
(C) दलपत देव
(D) अजमेर सिंह

उत्तर: (B) अन्नमदेव

62. छत्तीसगढ़ के प्रथम इतिहासकार किसे माना जाता है?
(A) अमरनाथ दत्त
(B) बाबू रेवाराम
(C) पंडित सुंदरलाल शर्मा
(D) लोचन प्रसाद पाण्डेय

उत्तर: (B) बाबू रेवाराम

63. राजिम अभिलेख किस शासक से संबंधित है?
(A) तीवरदेव
(B) विलासतुंग
(C) हर्षगुप्त
(D) महाशिवगुप्त बालार्जुन

उत्तर: (B) विलासतुंग

64. ब्रिटिश शासनकाल में ‘बरंगदास’ किसे कहा जाता था?
(A) दरोगा
(B) सिपाही
(C) मालगुजार
(D) ग्राम प्रधान

उत्तर: (B) सिपाही

65. भारत छोड़ो आंदोलन के समय रायपुर के डिप्टी कमिश्नर कौन थे?
(A) एडमंड
(B) आर. के. पाटिल
(C) इलियट
(D) स्मिथ

उत्तर: (B) आर. के. पाटिल

66. रियासतों के विलीनीकरण के समय बस्तर के किस शासक ने समझौते पर हस्ताक्षर किए?
(A) प्रवीर चंद्र भंजदेव
(B) रूद्र प्रताप देव
(C) भैरम देव
(D) कमल चंद्र भंजदेव

उत्तर: (A) प्रवीर चंद्र भंजदेव

67. छत्तीसगढ़ पूरी तरह ब्रिटिश नियंत्रण में कब आया?
(A) 1818
(B) 1854
(C) 1858
(D) 1900

उत्तर: (B) 1854

68. ‘हॉलैंड का इतिहास’ के लेखक कौन थे?
(A) मुकुटधर पाण्डेय
(B) ठाकुर छेदीलाल
(C) पंडित सुंदरलाल शर्मा
(D) लोचन प्रसाद पाण्डेय

उत्तर: (B) ठाकुर छेदीलाल

69. यूरोपीय यात्री ब्लंट किसके शासनकाल में छत्तीसगढ़ आए थे?
(A) महिपत राव दिनकर
(B) विट्ठल राव दिनकर
(C) केशव गोविंद
(D) बीकाजी गोपाल

उत्तर: (B) विट्ठल राव दिनकर

70. महात्मा गांधी ने 1920 में रायपुर में महिलाओं को कहाँ संबोधित किया था?
(A) टाउन हॉल
(B) आनंद समाज वाचनालय के समीप
(C) गांधी मैदान
(D) तिलक स्वराज फंड कार्यालय

उत्तर: (B) आनंद समाज वाचनालय के समीप


भाग 4: जनजाति एवं संस्कृति

71. छत्तीसगढ़ में मजदूर आंदोलन के प्रवर्तक किसे माना जाता है?
(A) पंडित सुंदरलाल शर्मा
(B) ठाकुर प्यारेलाल सिंह
(C) घनश्याम सिंह गुप्त
(D) यति यतन लाल

उत्तर: (B) ठाकुर प्यारेलाल सिंह

72. 1857 की क्रांति के समय हनुमान सिंह ने किस ब्रिटिश अधिकारी की हत्या की थी?
(A) इलियट
(B) सिडवेल
(C) एगन्यू
(D) स्मिथ

उत्तर: (B) सिडवेल

73. छत्तीसगढ़ का प्रथम जनजातीय विद्रोह कौन-सा माना जाता है?
(A) तारापुर विद्रोह
(B) हल्बा विद्रोह
(C) मेरिया विद्रोह
(D) मुरिया विद्रोह

उत्तर: (B) हल्बा विद्रोह

74. पाण्डु वंश के किस शासक ने ‘कौशलाधिपति’ की उपाधि धारण की थी?
(A) नन्नराज
(B) तीवरदेव
(C) हर्षगुप्त
(D) चंद्रगुप्त

उत्तर: (B) तीवरदेव

75. छत्तीसगढ़ का ‘भगत सिंह’ किसे कहा जाता है?
(A) वीर नारायण सिंह
(B) परसराम सोनी
(C) हनुमान सिंह
(D) गुण्डाधूर

उत्तर: (B) परसराम सोनी

76. ‘सरहुल’ नृत्य किस वृक्ष की पूजा से जुड़ा है?
(A) बरगद
(B) साल
(C) पीपल
(D) आम

उत्तर: (B) साल

77. ‘सिंगरी’ पर्व किस जनजाति द्वारा मनाया जाता है?
(A) उरांव
(B) कोरवा
(C) बैगा
(D) गोंड

उत्तर: (B) कोरवा

78. मुरिया जनजाति के युवा गृह के लड़कों को क्या कहा जाता है?
(A) मोटियारिन
(B) चेलिक
(C) धांगर
(D) सिरदार

उत्तर: (B) चेलिक

79. गोदना के लिए प्रसिद्ध जनजाति कौन-सी है?
(A) ओझा
(B) बैगा
(C) कमार
(D) भतरा

उत्तर: (B) बैगा

80. किस जनजाति में हल का प्रयोग वर्जित माना जाता है?
(A) उरांव
(B) बैगा
(C) हल्बा
(D) गोंड

उत्तर: (B) बैगा

81. ‘कुरुख’ किस जनजाति की मातृभाषा है?
(A) गोंड
(B) उरांव
(C) बैगा
(D) कमार

उत्तर: (B) उरांव

82. जनजातीय पेय ‘हांडिया’ किससे तैयार किया जाता है?
(A) महुआ
(B) चावल
(C) सल्फी
(D) ताड़ी

उत्तर: (B) चावल

83. निम्नलिखित में से कौन-सा जनजातीय पर्व है?
(A) ताड़ी
(B) ढेरसा
(C) कोसमा
(D) हांडिया

उत्तर: (B) ढेरसा

84. छत्तीसगढ़ की किस जनजाति की जनसंख्या सर्वाधिक है?
(A) बैगा
(B) गोंड
(C) उरांव
(D) कमार

उत्तर: (B) गोंड

85. छत्तीसगढ़ सरकार का जनजातीय अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान कहाँ स्थित है?
(A) बिलासपुर
(B) रायपुर
(C) जगदलपुर
(D) दुर्ग

उत्तर: (B) रायपुर

86. ‘गुड़वट’ विवाह का क्या अर्थ है?
(A) अपहरण विवाह
(B) विनिमय विवाह
(C) सेवा विवाह
(D) हठ विवाह

उत्तर: (B) विनिमय विवाह

87. कौन-सी जनजाति मुख्य रूप से दंतेश्वरी माता की पूजा करती है?
(A) उरांव
(B) हल्बा
(C) कमार
(D) बैगा

उत्तर: (B) हल्बा

88. किस जनजाति की आजीविका पारंपरिक रूप से बाँस शिल्प पर आधारित है?
(A) उरांव
(B) कमार
(C) भतरा
(D) हल्बा

उत्तर: (B) कमार

89. वेरियर एल्विन ने किस नृत्य को ‘संसार का सबसे सुंदर नृत्य’ कहा था?
(A) सुआ
(B) गौर नृत्य
(C) पंथी
(D) राउत नाचा

उत्तर: (B) गौर नृत्य

90. नाचा के जनक किसे माना जाता है?
(A) झाडूराम देवांगन
(B) दाऊ दुलार सिंह मंदराजी
(C) महासिंह चंद्राकर
(D) रामचंद्र देशमुख

उत्तर: (B) दाऊ दुलार सिंह मंदराजी


भाग 5: भूगोल एवं पर्यावरण

91. कर्क रेखा छत्तीसगढ़ के कितने जिलों से गुजरती है?
(A) 3
(B) 4
(C) 5
(D) 7

उत्तर: (B) 4

92. छत्तीसगढ़ की पूर्व से पश्चिम चौड़ाई लगभग कितनी है?
(A) 700 किमी
(B) 435 किमी
(C) 636 किमी
(D) 500 किमी

उत्तर: (B) 435 किमी

93. छत्तीसगढ़ की सबसे ऊँची चोटी गौरलाटा किस क्षेत्र में स्थित है?
(A) मैकल श्रेणी
(B) सामरीपाट
(C) अबूझमाड़
(D) बैलाडीला

उत्तर: (B) सामरीपाट

94. महानदी का पौराणिक नाम ‘चित्रोत्पला’ किससे संबंधित है?
(A) वायु पुराण
(B) स्कंद पुराण
(C) विष्णु पुराण
(D) मत्स्य पुराण

उत्तर: (B) स्कंद पुराण

95. छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक तापमान वाला शहर कौन-सा माना जाता है?
(A) रायपुर
(B) चांपा
(C) बिलासपुर
(D) रायगढ़

उत्तर: (B) चांपा

96. ‘रानीदह’ जलप्रपात किस जिले में स्थित है?
(A) बस्तर
(B) जशपुर
(C) सुकमा
(D) बीजापुर

उत्तर: (B) जशपुर

97. छत्तीसगढ़ का कौन-सा जिला ‘वृष्टि छाया प्रदेश’ के अंतर्गत आता है?
(A) रायपुर
(B) कवर्धा
(C) दुर्ग
(D) बस्तर

उत्तर: (B) कवर्धा

98. हसदेव बांगो परियोजना किस वर्ष पूरी की गई थी?
(A) 2000
(B) 2011
(C) 2005
(D) 1995

उत्तर: (B) 2011

99. माडुमसिल्ली बाँध किस जिले में स्थित है?
(A) रायपुर
(B) धमतरी
(C) बस्तर
(D) राजनांदगांव

उत्तर: (B) धमतरी

100. छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक क्षेत्र में कौन-सी मृदा पाई जाती है?
(A) काली मृदा
(B) लाल-पीली मृदा
(C) लेटराइट मृदा
(D) लाल-रेतीली मृदा

उत्तर: (B) लाल-पीली मृदा

भाग 6: खनिज एवं उद्योग

101. तातापानी गर्म पानी का झरना किस जिले में स्थित है?
(A) सूरजपुर
(B) बलरामपुर
(C) जशपुर
(D) सरगुजा

उत्तर: (B) बलरामपुर

102. कुनकुरी का प्रसिद्ध चर्च किस जिले में स्थित है?
(A) सरगुजा
(B) जशपुर
(C) रायगढ़
(D) कोरिया

उत्तर: (B) जशपुर

103. छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान कौन-सा है?
(A) इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान
(B) गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान
(C) कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान
(D) कुटरू राष्ट्रीय उद्यान

उत्तर: (B) गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान

104. महानदी छत्तीसगढ़ में लगभग कितनी दूरी तक बहती है?
(A) 858 किमी
(B) 286 किमी
(C) 290 किमी
(D) 350 किमी

उत्तर: (B) 286 किमी

105. छत्तीसगढ़ का एकमात्र बायोस्फियर रिजर्व कौन-सा है?
(A) कांगेर घाटी
(B) अचानकमार-अमरकंटक
(C) इंद्रावती
(D) सीतानदी

उत्तर: (B) अचानकमार-अमरकंटक

106. देश में टिन अयस्क का एकमात्र उत्पादक राज्य कौन-सा है?
(A) झारखंड
(B) छत्तीसगढ़
(C) ओडिशा
(D) मध्य प्रदेश

उत्तर: (B) छत्तीसगढ़

107. बैलाडीला की खदानें किस खनिज के लिए प्रसिद्ध हैं?
(A) कोयला
(B) लौह अयस्क
(C) बॉक्साइट
(D) हीरा

उत्तर: (B) लौह अयस्क

108. छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (CSIDC) की स्थापना कब हुई थी?
(A) 1 नवंबर 2000
(B) 7 अप्रैल 2001
(C) 1 जून 2001
(D) 15 अगस्त 2002

उत्तर: (B) 7 अप्रैल 2001

109. छत्तीसगढ़ का प्रथम औद्योगिक केंद्र कौन-सा माना जाता है?
(A) सिलतरा
(B) उरला
(C) सिरगिट्टी
(D) बोरई

उत्तर: (B) उरला

110. छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा औद्योगिक केंद्र कौन-सा है?
(A) उरला
(B) सिलतरा
(C) सिरगिट्टी
(D) सिल्पहरी

उत्तर: (B) सिलतरा

111. भिलाई इस्पात संयंत्र की स्थापना किस देश के सहयोग से हुई थी?
(A) जर्मनी
(B) सोवियत संघ
(C) ब्रिटेन
(D) अमेरिका

उत्तर: (B) सोवियत संघ

112. छत्तीसगढ़ का प्रथम शक्कर कारखाना कहाँ स्थापित किया गया था?
(A) बालोद
(B) रामहेपुर
(C) अंबिकापुर
(D) सरगुजा

उत्तर: (B) रामहेपुर

113. कोसा वस्त्र उत्पादन के लिए छत्तीसगढ़ का कौन-सा जिला प्रसिद्ध है?
(A) रायपुर
(B) जांजगीर-चांपा
(C) बस्तर
(D) दुर्ग

उत्तर: (B) जांजगीर-चांपा

114. एशिया की सबसे बड़ी इमली मंडी कहाँ स्थित है?
(A) रायपुर
(B) जगदलपुर
(C) कांकेर
(D) कोंडागांव

उत्तर: (B) जगदलपुर

115. ODOP के अनुसार जशपुर जिले का प्रमुख उत्पाद कौन-सा है?
(A) टमाटर
(B) लीची
(C) इमली
(D) कोसा

उत्तर: (B) लीची


भाग 7: परिवहन एवं संचार

116. छत्तीसगढ़ में सर्वप्रथम रेल का संचालन कब शुरू हुआ था?
(A) 1882
(B) 27 नवंबर 1888
(C) 1900
(D) 1956

उत्तर: (B) 27 नवंबर 1888

117. छत्तीसगढ़ का सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग कौन-सा है?
(A) NH-53
(B) NH-30
(C) NH-43
(D) NH-63

उत्तर: (B) NH-30

118. छत्तीसगढ़ का सबसे छोटा राष्ट्रीय राजमार्ग कौन-सा है?
(A) NH-163A
(B) NH-30
(C) NH-130A
(D) NH-53

उत्तर: (A) NH-163A

119. छत्तीसगढ़ में नौका सेवा के रूप में जल परिवहन किस नदी पर संचालित होता है?
(A) महानदी
(B) सबरी नदी
(C) इंद्रावती
(D) शिवनाथ

उत्तर: (B) सबरी नदी

120. स्वामी विवेकानंद विमानतल कहाँ स्थित है?
(A) बिलासपुर
(B) माना, रायपुर
(C) जगदलपुर
(D) रायगढ़

उत्तर: (B) माना, रायपुर

121. दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे (SECR) का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
(A) रायपुर
(B) बिलासपुर
(C) दुर्ग
(D) नागपुर

उत्तर: (B) बिलासपुर

122. बिलासपुर रेलवे जोन देश का कौन-सा रेलवे जोन है?
(A) 15वां
(B) 16वां
(C) 17वां
(D) 19वां

उत्तर: (B) 16वां

123. छत्तीसगढ़ में आकाशवाणी केंद्र की शुरुआत सबसे पहले कहाँ हुई थी?
(A) बिलासपुर
(B) रायपुर
(C) जगदलपुर
(D) अंबिकापुर

उत्तर: (B) रायपुर

124. छत्तीसगढ़ का प्रथम समाचार पत्र कौन-सा था?
(A) महाकौशल
(B) छत्तीसगढ़ मित्र
(C) नवभारत
(D) देशबंधु

उत्तर: (B) छत्तीसगढ़ मित्र

125. छत्तीसगढ़ की प्रथम फिल्म ‘कहि देबे संदेस’ के निर्माता कौन थे?
(A) सतीश जैन
(B) मनु नायक
(C) निर्झर सिंह
(D) विमल कुमार

उत्तर: (B) मनु नायक


भाग 8: पंचायती राज एवं प्रशासन

126. छत्तीसगढ़ पंचायती राज अधिनियम 1993 में कितने अध्याय हैं?
(A) 10
(B) 15
(C) 20
(D) 12

उत्तर: (B) 15

127. छत्तीसगढ़ पंचायती राज अधिनियम 1993 में कुल कितनी धाराएं हैं?
(A) 100
(B) 132
(C) 150
(D) 125

उत्तर: (B) 132

128. ग्राम सभा की बैठकों में कौन-सा विवरण प्रस्तुत किया जाता है?
(A) वार्षिक लेखा विवरण
(B) सरपंच की संपत्ति का विवरण
(C) राजनीतिक दल का चार्टर
(D) स्कूल का पाठ्यक्रम

उत्तर: (A) वार्षिक लेखा विवरण

129. ग्राम पंचायतों की स्थापना का निर्देश संविधान के किस अनुच्छेद में दिया गया है?
(A) अनुच्छेद 32
(B) अनुच्छेद 40
(C) अनुच्छेद 44
(D) अनुच्छेद 51

उत्तर: (B) अनुच्छेद 40

130. पंचायतों में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिए आरक्षण का प्रावधान किस अनुच्छेद में है?
(A) अनुच्छेद 243C
(B) अनुच्छेद 243D
(C) अनुच्छेद 243G
(D) अनुच्छेद 243K

उत्तर: (B) अनुच्छेद 243D

131. छत्तीसगढ़ में कुल कितने संभाग हैं?
(A) 3
(B) 5
(C) 4
(D) 6

उत्तर: (B) 5

132. छत्तीसगढ़ की विधायिका कैसी है?
(A) द्विसदनात्मक
(B) एकसदनात्मक
(C) त्रिसदनात्मक
(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (B) एकसदनात्मक

133. छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन का नाम किसके नाम पर रखा गया है?
(A) इंदिरा गांधी
(B) मिनीमाता
(C) राजीव गांधी
(D) पंडित रविशंकर शुक्ल

उत्तर: (B) मिनीमाता

134. छत्तीसगढ़ मंत्रालय एवं सचिवालय भवन का नाम क्या है?
(A) इंद्रावती भवन
(B) महानदी भवन
(C) मिनीमाता भवन
(D) करुणा भवन

उत्तर: (B) महानदी भवन

135. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री निवास को किस नाम से जाना जाता है?
(A) संगवारी
(B) करुणा
(C) पहुना
(D) मितानीन

उत्तर: (B) करुणा


भाग 9: छत्तीसगढ़ी भाषा

136. छत्तीसगढ़ी में ‘अस्कट’ शब्द का क्या अर्थ है?
(A) आलस/ऊब
(B) मेहनत
(C) प्यार
(D) गुस्सा

उत्तर: (A) आलस/ऊब

137. ‘महु जहां’ का हिंदी अर्थ क्या होगा?
(A) मैं कहाँ जाऊँ?
(B) मैं भी जाऊँगा/जाऊँगी
(C) वह जाएगा
(D) हम सब जाएंगे

उत्तर: (B) मैं भी जाऊँगा/जाऊँगी

138. ‘अरकट्टा’ शब्द का अर्थ क्या है?
(A) लंबा रास्ता
(B) छोटा रास्ता
(C) बंद रास्ता
(D) टेढ़ा रास्ता

उत्तर: (B) छोटा रास्ता

139. ‘चेरी’ शब्द छत्तीसगढ़ी में किस पशु के लिए प्रयोग होता है?
(A) गाय
(B) बकरी
(C) भैंस
(D) भेड़

उत्तर: (B) बकरी

140. ‘नांगर’ छत्तीसगढ़ी में किस कृषि उपकरण को कहते हैं?
(A) ट्रैक्टर
(B) हल
(C) कुल्हाड़ी
(D) फावड़ा

उत्तर: (B) हल

141. ‘रंगनी खोली’ किसे कहा जाता है?
(A) सोने का कमरा
(B) रसोई घर
(C) बैठक कक्ष
(D) स्नान घर

उत्तर: (B) रसोई घर

142. ‘लमचोची’ किसका नाम है?
(A) एक मछली
(B) लंबी चोंच वाली चिड़िया
(C) एक सब्जी
(D) एक आभूषण

उत्तर: (B) लंबी चोंच वाली चिड़िया

143. ‘लुरकी’ शरीर के किस अंग में पहना जाने वाला आभूषण है?
(A) नाक
(B) कान
(C) गला
(D) पैर

उत्तर: (B) कान

144. ‘निंधा’ शब्द का अर्थ क्या है?
(A) खोखला
(B) ठोस
(C) हल्का
(D) तरल

उत्तर: (B) ठोस

145. छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस कब मनाया जाता है?
(A) 1 नवंबर
(B) 28 नवंबर
(C) 15 अगस्त
(D) 26 जनवरी

उत्तर: (B) 28 नवंबर


भाग 10: विविध महत्वपूर्ण तथ्य

146. छत्तीसगढ़ का ‘काशी’ किसे कहा जाता है?
(A) राजिम
(B) खरौद
(C) आरंग
(D) रतनपुर

उत्तर: (B) खरौद

147. छत्तीसगढ़ का ‘नागलोक’ किसे कहा जाता है?
(A) अबूझमाड़
(B) तपकरा
(C) मैनपाट
(D) चैतुरगढ़

उत्तर: (B) तपकरा

148. छत्तीसगढ़ में ‘टंकियों का शहर’ किसे कहा जाता है?
(A) आरंग
(B) रतनपुर
(C) रायपुर
(D) बिलासपुर

उत्तर: (B) रतनपुर

149. छत्तीसगढ़ की ‘टमाटर राजधानी’ किसे कहा जाता है?
(A) मैनपाट
(B) लुडेंग
(C) भिलाई
(D) बगीचा

उत्तर: (B) लुडेंग

150. छत्तीसगढ़ का ‘चेरापूंजी’ किसे कहा जाता है?
(A) मैनपाट
(B) अबूझमाड़
(C) जशपुर
(D) दंतेवाड़ा

उत्तर: (B) अबूझमाड़

151. छत्तीसगढ़ की ‘ज्ञान राजधानी’ किसे कहा जाता है?
(A) रायपुर
(B) भिलाई
(C) बिलासपुर
(D) जगदलपुर

उत्तर: (B) भिलाई

152. गंगरेल बाँध किस नदी पर बनाया गया है?
(A) शिवनाथ
(B) महानदी
(C) हसदेव
(D) इंद्रावती

उत्तर: (B) महानदी

153. छत्तीसगढ़ का ‘चित्तौड़’ किसे कहा जाता है?
(A) चैतुरगढ़
(B) लाफागढ़
(C) रायगढ़
(D) रतनपुर

उत्तर: (B) लाफागढ़

154. देवरानी-जेठानी मंदिर कहाँ स्थित है?
(A) आरंग
(B) तालागाँव
(C) सिरपुर
(D) राजिम

उत्तर: (B) तालागाँव

155. छत्तीसगढ़ की अमृतकाल हेतु परिकल्पना का नाम क्या है?
(A) विजन 2030
(B) छत्तीसगढ़ विजन @2047
(C) सशक्त छत्तीसगढ़
(D) आधुनिक छत्तीसगढ़

उत्तर: (B) छत्तीसगढ़ विजन @2047

156. छत्तीसगढ़ की राजकीय आकृति किसके समान मानी जाती है?
(A) बाघ
(B) समुद्री घोड़ा
(C) हाथी
(D) कमल का फूल

उत्तर: (B) समुद्री घोड़ा

157. छत्तीसगढ़ की साक्षरता दर 2011 की जनगणना के अनुसार कितनी थी?
(A) 65%
(B) 71.04%
(C) 75%
(D) 80%

उत्तर: (B) 71.04%

158. छत्तीसगढ़ में जिलों की कुल संख्या कितनी है?
(A) 27
(B) 33
(C) 28
(D) 32

उत्तर: (B) 33

159. छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर देश का कौन-सा उच्च न्यायालय है?
(A) 18वां
(B) 19वां
(C) 20वां
(D) 21वां

उत्तर: (B) 19वां

160. छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की कुल कितनी सीटें हैं?
(A) 11
(B) 5
(C) 90
(D) 1

उत्तर: (B) 5

161. छत्तीसगढ़ के प्रथम राज्यपाल कौन थे?
(A) श्री अजीत जोगी
(B) श्री दिनेश नंदन सहाय
(C) श्रीमती अनुसुइया उइके
(D) श्री बलरामजी दास टंडन

उत्तर: (B) श्री दिनेश नंदन सहाय

162. छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे?
(A) डॉ. रमन सिंह
(B) श्री अजीत जोगी
(C) श्री भूपेश बघेल
(D) श्री विद्याचरण शुक्ल

उत्तर: (B) श्री अजीत जोगी

163. छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्य न्यायाधीश कौन थे?
(A) श्री आर. एस. गर्ग
(B) श्री डब्ल्यू. ए. शशांक
(C) श्री नवीन सिन्हा
(D) श्री पी. आर. रामचंद्र मेनन

उत्तर: (B) श्री डब्ल्यू. ए. शशांक

164. छत्तीसगढ़ के ‘गांधी’ के रूप में किसे जाना जाता है?
(A) पंडित रविशंकर शुक्ल
(B) पंडित सुंदरलाल शर्मा
(C) ठाकुर प्यारेलाल सिंह
(D) डॉ. खूबचंद बघेल

उत्तर: (B) पंडित सुंदरलाल शर्मा

165. छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद किसे माना जाता है?
(A) गुण्डाधूर
(B) वीर नारायण सिंह
(C) हनुमान सिंह
(D) सुरेंद्र साय

उत्तर: (B) वीर नारायण सिंह

166. पंडवानी के जनक किसे माना जाता है?
(A) तीजन बाई
(B) झाडूराम देवांगन
(C) हबीब तनवीर
(D) पुनाराम निषाद

उत्तर: (B) झाडूराम देवांगन

167. छत्तीसगढ़ का क्षेत्रफल भारत के कुल क्षेत्रफल का लगभग कितना प्रतिशत है?
(A) 3.14%
(B) 4.14%
(C) 5.14%
(D) 10%

उत्तर: (B) 4.14%

168. कर्क रेखा और भारतीय मानक समय रेखा किस जिले में एक-दूसरे को काटती हैं?
(A) सूरजपुर
(B) कोरिया
(C) बलरामपुर
(D) रायगढ़

उत्तर: (B) कोरिया

169. छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा शैल समूह कौन-सा है?
(A) कड़प्पा
(B) आर्कियन
(C) धारवाड़
(D) दक्कन ट्रैप

उत्तर: (B) आर्कियन

170. छत्तीसगढ़ की सबसे लंबी अंतर्राज्यीय सीमा किस राज्य से लगती है?
(A) मध्य प्रदेश
(B) ओडिशा
(C) महाराष्ट्र
(D) आंध्र प्रदेश

उत्तर: (B) ओडिशा

171. छत्तीसगढ़ की सबसे छोटी अंतर्राज्यीय सीमा किस राज्य से लगती है?
(A) झारखंड
(B) आंध्र प्रदेश
(C) उत्तर प्रदेश
(D) तेलंगाना

उत्तर: (B) आंध्र प्रदेश

172. छत्तीसगढ़ का कौन-सा जिला उत्तर प्रदेश की सीमा को छूता है?
(A) सूरजपुर
(B) बलरामपुर
(C) जशपुर
(D) सरगुजा

उत्तर: (B) बलरामपुर

173. छत्तीसगढ़ का राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना मुख्य रूप से कहाँ पाई जाती है?
(A) सरगुजा
(B) बस्तर
(C) रायपुर
(D) बिलासपुर

उत्तर: (B) बस्तर

174. छत्तीसगढ़ का राजकीय पशु वन भैंसा मुख्य रूप से किस क्षेत्र में पाया जाता है?
(A) कांगेर घाटी
(B) इंद्रावती क्षेत्र
(C) गुरु घासीदास
(D) अचानकमार

उत्तर: (B) इंद्रावती क्षेत्र

175. छत्तीसगढ़ की जीवन रेखा किस नदी को कहा जाता है?
(A) शिवनाथ
(B) महानदी
(C) इंद्रावती
(D) हसदेव

उत्तर: (B) महानदी

176. कुल लंबाई के आधार पर छत्तीसगढ़ से संबंधित सबसे लंबी नदी कौन-सी है?
(A) शिवनाथ
(B) महानदी
(C) इंद्रावती
(D) हसदेव

उत्तर: (B) महानदी

177. भोरमदेव मंदिर किस स्थापत्य शैली का उदाहरण है?
(A) द्रविड़ शैली
(B) नागर शैली
(C) बेसर शैली
(D) पंचायतन शैली

उत्तर: (B) नागर शैली

178. तालागांव में मिली रुद्र शिव की प्रतिमा के कितने मुख्य चेहरे बताए जाते हैं?
(A) 5
(B) 11
(C) 1
(D) 4

उत्तर: (B) 11

179. महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली कहाँ है?
(A) राजिम
(B) चंपारण
(C) आरंग
(D) सिरपुर

उत्तर: (B) चंपारण

180. बस्तर का दशहरा कितने दिनों तक चलता है?
(A) 10 दिन
(B) 75 दिन
(C) 15 दिन
(D) 30 दिन

उत्तर: (B) 75 दिन

181. छत्तीसगढ़ में सतनाम पंथ के संस्थापक कौन थे?
(A) गुरु घासीदास
(B) गुरु अमरदास
(C) गुरु बालक दास
(D) चूड़ामणि साहब

उत्तर: (A) गुरु घासीदास

182. ‘अरपा पैरी के धार’ के रचयिता कौन हैं?
(A) लक्ष्मण मस्तुरिया
(B) डॉ. नरेंद्र देव वर्मा
(C) खुमान साव
(D) विमल कुमार पाठक

उत्तर: (B) डॉ. नरेंद्र देव वर्मा

183. छत्तीसगढ़ के प्रथम व्यक्ति जो मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने, वे कौन थे?
(A) विद्याचरण शुक्ल
(B) पं. रविशंकर शुक्ल
(C) मोतीलाल वोरा
(D) अजीत जोगी

उत्तर: (B) पं. रविशंकर शुक्ल

184. छत्तीसगढ़ से संबंधित प्रथम व्यक्ति जो किसी राज्य के राज्यपाल बने, वे कौन थे?
(A) ई. राघवेंद्र राव
(B) पं. सुंदरलाल शर्मा
(C) ठाकुर प्यारेलाल
(D) दिनेश नंदन सहाय

उत्तर: (A) ई. राघवेंद्र राव

185. छत्तीसगढ़ का एकमात्र केंद्रीय विश्वविद्यालय कौन-सा है?
(A) रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय
(B) गुरु घासीदास विश्वविद्यालय
(C) अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय
(D) शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय

उत्तर: (B) गुरु घासीदास विश्वविद्यालय

186. छत्तीसगढ़ का पशु चिकित्सा एवं पशुपालन विश्वविद्यालय कहाँ स्थित है?
(A) रायपुर
(B) अंजोरा, दुर्ग
(C) बिलासपुर
(D) रायगढ़

उत्तर: (B) अंजोरा, दुर्ग

187. छत्तीसगढ़ का मैदान क्षेत्र राज्य के लगभग कितने प्रतिशत भाग में फैला है?
(A) 30%
(B) 50%
(C) 40%
(D) 25%

उत्तर: (B) 50%

188. छत्तीसगढ़ में आदिवासी विकासखंडों की कुल संख्या कितनी है?
(A) 146
(B) 85
(C) 90
(D) 246

उत्तर: (B) 85

189. छत्तीसगढ़ का राजकीय प्रतीक चिह्न कब स्वीकृत किया गया था?
(A) 1 नवंबर 2000
(B) 4 सितंबर 2001
(C) 15 अगस्त 2001
(D) 26 जनवरी 2002

उत्तर: (B) 4 सितंबर 2001

190. छत्तीसगढ़ के राजकीय प्रतीक चिह्न में हरा रंग क्या दर्शाता है?
(A) शांति
(B) वन संपदा/हरियाली
(C) ऊर्जा
(D) क्रांति

उत्तर: (B) वन संपदा/हरियाली

191. छत्तीसगढ़ के राजकीय प्रतीक चिह्न में धान की बालियाँ किस रंग की हैं?
(A) हरा
(B) सुनहरा
(C) लाल
(D) नीला

उत्तर: (B) सुनहरा

192. छत्तीसगढ़ के राजकीय प्रतीक चिह्न में नीला रंग किसका प्रतीक है?
(A) जल
(B) ऊर्जा
(C) आकाश
(D) शांति

उत्तर: (B) ऊर्जा

193. छत्तीसगढ़ की राजकीय भाषा को कानूनी स्वीकृति कब मिली?
(A) 1 नवंबर 2000
(B) 28 नवंबर 2007
(C) 1 जनवरी 2008
(D) 15 अगस्त 2007

उत्तर: (B) 28 नवंबर 2007

194. छत्तीसगढ़ का ‘प्रयाग’ किसे कहा जाता है?
(A) शिवरीनारायण
(B) राजिम
(C) सिरपुर
(D) चंपारण

उत्तर: (B) राजिम

195. छत्तीसगढ़ की टमाटर राजधानी लुडेंग किस जिले में स्थित है?
(A) सरगुजा
(B) जशपुर
(C) रायगढ़
(D) बलरामपुर

उत्तर: (B) जशपुर

196. चित्रकोट जलप्रपात को किस नाम से जाना जाता है?
(A) विक्टोरिया फॉल
(B) भारत का नियाग्रा
(C) एंजेल फॉल
(D) साल्टो फॉल

उत्तर: (B) भारत का नियाग्रा

197. छत्तीसगढ़ की प्राचीन गुफा सिंघनपुर किस जिले में स्थित है?
(A) बस्तर
(B) रायगढ़
(C) सरगुजा
(D) कोरिया

उत्तर: (B) रायगढ़

198. छत्तीसगढ़ के मैनपाट में तिब्बती शरणार्थी कब बसाए गए थे?
(A) 1950
(B) 1962
(C) 1971
(D) 2000

उत्तर: (B) 1962

199. छत्तीसगढ़ का सबसे ऊँचा ब्रॉड गेज रेलवे स्टेशन ‘सिमलीगुड़ी’ किस मार्ग पर स्थित है?
(A) रायपुर-बिलासपुर
(B) जगदलपुर-विशाखापट्टनम
(C) नागपुर-बिलासपुर
(D) रायगढ़-बिलासपुर

उत्तर: (B) जगदलपुर-विशाखापट्टनम

200. छत्तीसगढ़ के राजकीय वृक्ष साल का वैज्ञानिक नाम क्या है?
(A) टेक्टोना ग्रैंडिस
(B) शोरिया रोबस्टा
(C) मैंगीफेरा इंडिका
(D) फिकस रिलिजिओसा

उत्तर: (B) शोरिया रोबस्टा

Leave a Comment

error: Content is protected !!