छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान, शिक्षाशास्त्र, हिन्दी एवं पर्यावरण अध्ययन MCQ
CG GK 2026 के 100 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर पढ़ें। छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान, इतिहास, भूगोल, संस्कृति और CG Vyapam परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण GK प्रश्न 4 विकल्प व उत्तर सहित।
अगर आप CG Vyapam, CGPSC, शिक्षक भर्ती, सहायक शिक्षक, पटवारी, पुलिस भर्ती, वनरक्षक या अन्य छत्तीसगढ़ आधारित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए उपयोगी है। इसमें छत्तीसगढ़ GK के 100 महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं। प्रत्येक प्रश्न के नीचे 4 विकल्प और सही उत्तर दिया गया है।
प्रश्न 1. भारत का ‘धान का कटोरा’ किस राज्य को कहा जाता है?
(A) मध्य प्रदेश
(B) छत्तीसगढ़
(C) ओड़िशा
(D) उत्तर प्रदेश
उत्तर: (B) छत्तीसगढ़
प्रश्न 2. छत्तीसगढ़ का ‘काशी’ किसे कहा जाता है?
(A) खरौद
(B) भिलाई
(C) राजिम
(D) रतनपुर
उत्तर: (A) खरौद
प्रश्न 3. ‘चौराहों का शहर’ (City of Squares) किसे कहा जाता है?
(A) रायपुर
(B) बिलासपुर
(C) जगदलपुर
(D) रायगढ़
उत्तर: (C) जगदलपुर
प्रश्न 4. छत्तीसगढ़ का प्रथम कागज उद्योग कहाँ स्थित है?
(A) रायगढ़
(B) अंबिकापुर
(C) ढेका ग्राम (बिलासपुर)
(D) राजनांदगांव
उत्तर: (C) ढेका ग्राम (बिलासपुर)
प्रश्न 5. छत्तीसगढ़ का एकमात्र कत्था उद्योग कहाँ है?
(A) बस्तर
(B) जशपुर
(C) अंबिकापुर
(D) रायपुर
उत्तर: (C) अंबिकापुर
प्रश्न 6. चावल अनुसंधान केंद्र छत्तीसगढ़ में कहाँ स्थित है?
(A) लाभांडी
(B) बस्तर
(C) जशपुर
(D) दुर्ग
उत्तर: (A) लाभांडी
प्रश्न 7. छत्तीसगढ़ का क्षेत्रफल देश के कुल क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत है?
(A) 2.11%
(B) 4.11%
(C) 30.47%
(D) 5.11%
उत्तर: (B) 4.11%
प्रश्न 8. छत्तीसगढ़ की जनसंख्या देश की जनसंख्या का कितना प्रतिशत है?
(A) 4.11%
(B) 2.11%
(C) 1.11%
(D) 3.11%
उत्तर: (B) 2.11%
प्रश्न 9. ‘लोकगीतों का राजा’ किसे कहा जाता है?
(A) नाचा
(B) रहस
(C) ददरिया
(D) पंडवानी
उत्तर: (C) ददरिया
प्रश्न 10. छत्तीसगढ़ का गठन किस क्रम के राज्य के रूप में हुआ?
(A) 25वां
(B) 26वां
(C) 27वां
(D) 28वां
उत्तर: (B) 26वां
प्रश्न 11. छत्तीसगढ़ की ‘न्याय राजधानी’ कौन सी है?
(A) रायपुर
(B) भिलाई
(C) बिलासपुर
(D) राजनांदगांव
उत्तर: (C) बिलासपुर
प्रश्न 12. छत्तीसगढ़ की ‘ज्ञान की राजधानी’ किसे कहा जाता है?
(A) भिलाई
(B) कोरबा
(C) बिलासपुर
(D) रायगढ़
उत्तर: (A) भिलाई
प्रश्न 13. ‘तालाबों एवं मंदिरों की नगरी’ के नाम से कौन प्रसिद्ध है?
(A) आरंग
(B) सिरपुर
(C) रतनपुर
(D) राजिम
उत्तर: (C) रतनपुर
प्रश्न 14. छत्तीसगढ़ की ‘ऊर्जा राजधानी’ किसे कहते हैं?
(A) रायगढ़
(B) भिलाई
(C) कोरबा
(D) दंतेवाड़ा
उत्तर: (C) कोरबा
प्रश्न 15. छत्तीसगढ़ की सबसे ऊँची चोटी कौन सी है?
(A) नंदीराज
(B) बदरगढ़
(C) गौरलाटा
(D) मैनपाट
उत्तर: (C) गौरलाटा
प्रश्न 16. छत्तीसगढ़ का ‘चेरापूँजी’ किसे कहा जाता है?
(A) मैनपाट
(B) अबूझमाड़
(C) जशपुर
(D) सन्ना
उत्तर: (B) अबूझमाड़
प्रश्न 17. हर्बल पार्क छत्तीसगढ़ में कहाँ स्थित है?
(A) रायपुर
(B) दुर्ग
(C) धमतरी
(D) बिलासपुर
उत्तर: (C) धमतरी
प्रश्न 18. ‘सरहुल’ त्यौहार किस जनजाति द्वारा मनाया जाता है?
(A) गोंड
(B) उरांव
(C) भतरा
(D) माड़िया
उत्तर: (B) उरांव
प्रश्न 19. छत्तीसगढ़ का प्रथम महाविद्यालय कौन सा है?
(A) डीएसबी महाविद्यालय
(B) छत्तीसगढ़ महाविद्यालय
(C) नेहरू महाविद्यालय
(D) मेडिकल कॉलेज
उत्तर: (B) छत्तीसगढ़ महाविद्यालय
प्रश्न 20. छत्तीसगढ़ राजभाषा दिवस कब मनाया जाता है?
(A) 14 अगस्त
(B) 1 नवंबर
(C) 28 नवंबर
(D) 15 अगस्त
उत्तर: (C) 28 नवंबर
प्रश्न 21. प्रदेश का एकमात्र जूट मिल कहाँ स्थित है?
(A) रायगढ़
(B) दुर्ग
(C) बिलासपुर
(D) कोरबा
उत्तर: (A) रायगढ़
प्रश्न 22. छत्तीसगढ़ के प्रथम राज्यपाल कौन थे?
(A) अरुण कुमार
(B) दिनेश नंदन सहाय
(C) मोहन शुक्ला
(D) अजीत जोगी
उत्तर: (B) दिनेश नंदन सहाय
प्रश्न 23. ‘छत्तीसगढ़ का मंगल पांडे’ किसे कहा जाता है?
(A) गुंडाधुर
(B) हनुमान सिंह
(C) परशराम सोनी
(D) वीर नारायण सिंह
उत्तर: (B) हनुमान सिंह
प्रश्न 24. ‘बस्तर का गांधी’ किसे कहा जाता है?
(A) सुंदरलाल शर्मा
(B) मनकूराम सोढ़े
(C) यति यतनलाल
(D) वामनराव लाखे
उत्तर: (B) मनकूराम सोढ़े
प्रश्न 25. छत्तीसगढ़ महासभा (1956) का गठन किसके द्वारा किया गया था?
(A) शंकर गुहा नियोगी
(B) खूबचंद बघेल
(C) ठाकुर प्यारेलाल सिंह
(D) शिवदास पांडे
उत्तर: (B) खूबचंद बघेल
प्रश्न 26. छत्तीसगढ़ की प्राचीनतम ‘चतुर्भुज विष्णु’ की प्रतिमा कहाँ से प्राप्त हुई है?
(A) तालागाँव
(B) मल्हार
(C) सिरपुर
(D) राजिम
उत्तर: (B) मल्हार
प्रश्न 27. ‘छत्तीसगढ़ का खजुराहो’ किसे कहा जाता है?
(A) भोरमदेव
(B) खरौद
(C) लाफागढ़
(D) आरंग
उत्तर: (A) भोरमदेव
प्रश्न 28. छत्तीसगढ़ की प्राचीनतम भाषा कौन सी मानी जाती है?
(A) हलबी
(B) गोंडी
(C) कोसली
(D) कुड़ुक
उत्तर: (C) कोसली
प्रश्न 29. छत्तीसगढ़ का ‘शिमला’ किसे कहा जाता है?
(A) जशपुर
(B) अबूझमाड़
(C) मैनपाट
(D) चैतुरगढ़
उत्तर: (C) मैनपाट
प्रश्न 30. क्षेत्रफल के आधार पर छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा अभयारण्य कौन सा है?
(A) बादलखोल
(B) सीता नदी
(C) तमोर पिंगला
(D) भोरमदेव
उत्तर: (C) तमोर पिंगला
प्रश्न 31. छत्तीसगढ़ का सबसे प्राचीनतम अभयारण्य कौन सा है?
(A) भोरमदेव
(B) सीता नदी
(C) तमोर पिंगला
(D) अचानकमार
उत्तर: (B) सीता नदी
प्रश्न 32. छत्तीसगढ़ का प्रथम उपन्यासकार किसे माना जाता है?
(A) बंसीधर पांडे
(B) शिव शंकर शुक्ल
(C) केयूर भूषण
(D) लोचन प्रसाद पांडे
उत्तर: (B) शिव शंकर शुक्ल
प्रश्न 33. छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद कौन थीं?
(A) निरुपमा शर्मा
(B) किस्मत बाई देवार
(C) मिनीमाता
(D) पद्मावती देवी
उत्तर: (C) मिनीमाता
प्रश्न 34. छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी जनजाति कौन सी है?
(A) उरांव
(B) गोंड
(C) हलवा
(D) बैगा
उत्तर: (B) गोंड
प्रश्न 35. छत्तीसगढ़ का ‘सबसे गर्म स्थान’ कौन सा है?
(A) अंबिकापुर
(B) जगदलपुर
(C) चांपा
(D) कोरबा
उत्तर: (C) चांपा
प्रश्न 36. छत्तीसगढ़ की कौन सी मिट्टी सर्वाधिक क्षेत्र में पाई जाती है?
(A) काली मिट्टी
(B) मटासी (लाल पीली मिट्टी)
(C) लैटराइट मिट्टी
(D) कन्हार
उत्तर: (B) मटासी (लाल पीली मिट्टी)
प्रश्न 37. ‘सालों के जंगलों का द्वीप’ किसे कहा जाता है?
(A) सरगुजा
(B) बस्तर
(C) रायगढ़
(D) जशपुर
उत्तर: (B) बस्तर
प्रश्न 38. छत्तीसगढ़ का प्रथम समाचार पत्र कौन सा था?
(A) महाकौशल
(B) छत्तीसगढ़ मित्र
(C) देशबंधु
(D) नवभारत
उत्तर: (B) छत्तीसगढ़ मित्र
प्रश्न 39. छत्तीसगढ़ का प्रथम शहीद किसे माना जाता है?
(A) वीर नारायण सिंह
(B) गुंडाधुर
(C) हनुमान सिंह
(D) सुरेंद्र साय
उत्तर: (A) वीर नारायण सिंह
प्रश्न 40. ‘शैलश्रयों का गढ़’ किस जिले को कहा जाता है?
(A) बस्तर
(B) सरगुजा
(C) रायगढ़
(D) कोरबा
उत्तर: (C) रायगढ़
प्रश्न 41. छत्तीसगढ़ में बहने वाली सबसे लंबी नदी कौन सी है?
(A) महानदी
(B) शिवनाथ
(C) इंद्रावती
(D) हसदेव
उत्तर: (B) शिवनाथ
प्रश्न 42. छत्तीसगढ़ की जीवन रेखा किस नदी को कहा जाता है?
(A) शिवनाथ
(B) महानदी
(C) खारून
(D) अरपा
उत्तर: (B) महानदी
प्रश्न 43. छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा जलप्रपात कौन सा है?
(A) तीरथगढ़
(B) अमृतधारा
(C) चित्रकूट
(D) सातधारा
उत्तर: (C) चित्रकूट
प्रश्न 44. ‘भारत का नियाग्रा’ किस जलप्रपात को कहा जाता है?
(A) तीरथगढ़
(B) चित्रकूट
(C) तामड़ा घूमर
(D) केंदई
उत्तर: (B) चित्रकूट
प्रश्न 45. छत्तीसगढ़ में वर्तमान में कितने राष्ट्रीय उद्यान हैं?
(A) 2
(B) 3
(C) 4
(D) 11
उत्तर: (B) 3
प्रश्न 46. गंगरेल बांध का आधिकारिक नाम क्या है?
(A) रवि शंकर जलाशय
(B) मिनी माता
(C) राजीव गांधी
(D) संजय गांधी
उत्तर: (A) रवि शंकर जलाशय
प्रश्न 47. छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला शासिका कौन थीं?
(A) प्रफुल्ल कुमारी देवी
(B) किस्मत बाई
(C) मिनीमाता
(D) पद्मावती देवी
उत्तर: (A) प्रफुल्ल कुमारी देवी
प्रश्न 48. ‘नाचा’ के जनक के रूप में किसे जाना जाता है?
(A) महासिंह चंद्राकर
(B) रामचंद्र देशमुख
(C) दुलार सिंह मंद्राजी
(D) झाड़ू राम देवांगन
उत्तर: (C) दुलार सिंह मंद्राजी
प्रश्न 49. भिलाई इस्पात संयंत्र की स्थापना किस देश के सहयोग से हुई थी?
(A) अमेरिका
(B) सोवियत संघ (USSR)
(C) जर्मनी
(D) ब्रिटेन
उत्तर: (B) सोवियत संघ (USSR)
प्रश्न 50. छत्तीसगढ़ का राजकीय वृक्ष क्या है?
(A) बरगद
(B) पीपल
(C) साल (सरई)
(D) नीम
उत्तर: (C) साल (सरई)
📚 शिक्षाशास्त्र से संबंधित प्रश्न
प्रश्न 51. विकास (Development) किसका परिणाम होता है?
(A) केवल आनुवंशिकता
(B) केवल पर्यावरण
(C) आनुवंशिकता और पर्यावरण की अंतःक्रिया
(D) केवल आर्थिक कारक
उत्तर: (C) आनुवंशिकता और पर्यावरण की अंतःक्रिया
प्रश्न 52. जीन पियाजे के अनुसार बच्चे ज्ञान का निर्माण कैसे करते हैं?
(A) निष्क्रिय रूप से
(B) सक्रिय रूप से
(C) अनुकरण द्वारा
(D) दंड के भय से
उत्तर: (B) सक्रिय रूप से
प्रश्न 53. जीन पियाजे के अनुसार विकास की प्रक्रिया कैसी होती है?
(A) निरंतर
(B) चरणों में
(C) अचानक
(D) सामाजिक अंतःक्रिया पर आधारित
उत्तर: (B) चरणों में
प्रश्न 54. समावेशी शिक्षा (Inclusive Education) का अर्थ है:
(A) विशिष्ट बच्चों के लिए अलग स्कूल
(B) सभी बच्चों को एक ही विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
(C) केवल प्रतिभाशाली बच्चों की शिक्षा
(D) घर पर शिक्षा देना
उत्तर: (B) सभी बच्चों को एक ही विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
प्रश्न 55. ‘ZPD’ की अवधारणा किसने दी?
(A) पियाजे
(B) कोहलबर्ग
(C) वाइगोत्सकी
(D) हावर्ड गार्डनर
उत्तर: (C) वाइगोत्सकी
प्रश्न 56. वाइगोत्सकी के अनुसार बच्चे सबसे बेहतर कैसे सीखते हैं?
(A) पुरस्कार के लिए
(B) सामाजिक अंतःक्रिया से
(C) रटने से
(D) अकेले रहकर
उत्तर: (B) सामाजिक अंतःक्रिया से
प्रश्न 57. कोहलबर्ग ने विकास का कौन सा सिद्धांत दिया है?
(A) संज्ञानात्मक
(B) सामाजिक
(C) नैतिक विकास
(D) भाषाई विकास
उत्तर: (C) नैतिक विकास
प्रश्न 58. CCE किस पर केंद्रित होता है?
(A) केवल परीक्षा पर
(B) योगात्मक मूल्यांकन पर
(C) रचनात्मक सुधार और निरंतर मूल्यांकन पर
(D) रैंकिंग पर
उत्तर: (C) रचनात्मक सुधार और निरंतर मूल्यांकन पर
प्रश्न 59. प्रगतिशील शिक्षा के जनक कौन माने जाते हैं?
(A) पियाजे
(B) जॉन डीवी
(C) स्किनर
(D) थार्नडाइक
उत्तर: (B) जॉन डीवी
प्रश्न 60. ‘Learning by Doing’ किस शिक्षा पद्धति का आधार है?
(A) पारंपरिक शिक्षा
(B) प्रगतिशील शिक्षा
(C) व्याख्यान पद्धति
(D) रटने की पद्धति
उत्तर: (B) प्रगतिशील शिक्षा
प्रश्न 61. पुरस्कार और दंड किस प्रकार की प्रेरणा के उदाहरण हैं?
(A) आंतरिक प्रेरणा
(B) बाह्य प्रेरणा
(C) स्वाभाविक प्रेरणा
(D) कोई नहीं
उत्तर: (B) बाह्य प्रेरणा
प्रश्न 62. आत्म-संतुष्टि और रुचि के लिए किया गया कार्य किस प्रेरणा के अंतर्गत आता है?
(A) आंतरिक प्रेरणा
(B) बाह्य प्रेरणा
(C) सामाजिक प्रेरणा
(D) दंड आधारित प्रेरणा
उत्तर: (A) आंतरिक प्रेरणा
प्रश्न 63. जेंडर (Gender) क्या है?
(A) जैविक संरचना
(B) सामाजिक संरचना
(C) मनोवैज्ञानिक कारक
(D) आनुवंशिक गुण
उत्तर: (B) सामाजिक संरचना
प्रश्न 64. बहुबुद्धि सिद्धांत किसने दिया?
(A) पियाजे
(B) हावर्ड गार्डनर
(C) वाइगोत्सकी
(D) कोहलबर्ग
उत्तर: (B) हावर्ड गार्डनर
प्रश्न 65. अधिगम के दौरान बच्चे की त्रुटियाँ और भ्रांतियाँ क्या दर्शाती हैं?
(A) बच्चे की मूर्खता
(B) सीखने की प्रक्रिया का एक स्वाभाविक हिस्सा
(C) शिक्षक की असफलता
(D) अनुशासनहीनता
उत्तर: (B) सीखने की प्रक्रिया का एक स्वाभाविक हिस्सा
प्रश्न 66. बाल केंद्रित शिक्षा में शिक्षक की भूमिका क्या होती है?
(A) तानाशाह
(B) सुगमकर्ता (Facilitator)
(C) केवल व्याख्याता
(D) परीक्षक
उत्तर: (B) सुगमकर्ता (Facilitator)
प्रश्न 67. पोर्टफोलियो (Portfolio) क्या है?
(A) दंड देने का तरीका
(B) बच्चे के क्रमिक विकास का लेखा-जोखा
(C) उपस्थिति रजिस्टर
(D) केवल वार्षिक परीक्षा परिणाम
उत्तर: (B) बच्चे के क्रमिक विकास का लेखा-जोखा
प्रश्न 68. उपचारात्मक शिक्षण का उद्देश्य क्या है?
(A) बच्चों को दंड देना
(B) अधिगम संबंधी कठिनाइयों को दूर करना
(C) केवल प्रतिभाशाली बच्चों को पढ़ाना
(D) नया पाठ्यक्रम शुरू करना
उत्तर: (B) अधिगम संबंधी कठिनाइयों को दूर करना
प्रश्न 69. शिक्षण में ‘मौन वाचन’ से क्या लाभ होता है?
(A) एकाग्रता और अर्थ ग्रहण में तीव्रता
(B) शोर कम होता है
(C) बोलने की शक्ति बचती है
(D) उच्चारण सुधरता है
उत्तर: (A) एकाग्रता और अर्थ ग्रहण में तीव्रता
प्रश्न 70. प्राथमिक स्तर पर शिक्षा का माध्यम क्या होना चाहिए?
(A) अंग्रेजी
(B) हिंदी
(C) मातृभाषा
(D) संस्कृत
उत्तर: (C) मातृभाषा
📖 हिन्दी व्याकरण एवं शिक्षण
प्रश्न 71. ‘यथाशक्ति’ में कौन सा समास है?
(A) तत्पुरुष
(B) अव्ययीभाव
(C) बहुब्रीहि
(D) द्वंद्व
उत्तर: (B) अव्ययीभाव
प्रश्न 72. ‘लंबोदर’ शब्द में कौन सा समास है?
(A) द्विगु
(B) अव्ययीभाव
(C) बहुब्रीहि
(D) कर्मधारय
उत्तर: (C) बहुब्रीहि
प्रश्न 73. ‘माता-पिता’ में कौन सा समास है?
(A) द्वंद्व
(B) द्विगु
(C) तत्पुरुष
(D) बहुब्रीहि
उत्तर: (A) द्वंद्व
प्रश्न 74. ‘परोपकार’ में कौन सी संधि है?
(A) वृद्धि
(B) गुण
(C) यण
(D) दीर्घ
उत्तर: (B) गुण
प्रश्न 75. भाषा अर्जन कैसी प्रक्रिया है?
(A) सचेतन और कठिन
(B) स्वाभाविक और अचेतन
(C) केवल स्कूल में होने वाली
(D) रटने वाली
उत्तर: (B) स्वाभाविक और अचेतन
प्रश्न 76. वर्ण ‘अ’ और ‘आ’ का उच्चारण स्थान क्या है?
(A) तालु
(B) ओष्ठ
(C) कंठ
(D) मूर्धा
उत्तर: (C) कंठ
प्रश्न 77. ‘क्ष, त्र, ज्ञ’ किस प्रकार के व्यंजन हैं?
(A) स्पर्श
(B) अंतःस्थ
(C) संयुक्त
(D) ऊष्म
उत्तर: (C) संयुक्त
प्रश्न 78. हिंदी में स्पर्श व्यंजनों की संख्या कितनी है?
(A) 33
(B) 25
(C) 11
(D) 52
उत्तर: (B) 25
प्रश्न 79. ‘इत्यादि’ में कौन सी संधि है?
(A) गुण
(B) यण
(C) अयादि
(D) वृद्धि
उत्तर: (B) यण
प्रश्न 80. पर्यायवाची शब्दों का सही जोड़ा चुनें:
(A) जल – नीर, तोय
(B) आकाश – अंबर, गगन
(C) उपरोक्त दोनों
(D) कमल – जलद
उत्तर: (C) उपरोक्त दोनों
प्रश्न 81. अलंकार में वर्णों की आवृत्ति होने पर कौन सा अलंकार होता है?
(A) उपमा
(B) यमक
(C) अनुप्रास
(D) श्लेष
उत्तर: (C) अनुप्रास
प्रश्न 82. ‘चंद्र सा मुख’ में कौन सा अलंकार है?
(A) अनुप्रास
(B) उपमा
(C) यमक
(D) रूपक
उत्तर: (B) उपमा
प्रश्न 83. ‘दुग्ध’ का तद्भव रूप क्या है?
(A) दुध
(B) दूध
(C) दध
(D) गोरस
उत्तर: (B) दूध
प्रश्न 84. ‘हस्त’ का तद्भव रूप क्या है?
(A) हाथी
(B) हाथ
(C) हस्ति
(D) भुजा
उत्तर: (B) हाथ
प्रश्न 85. भाषा कौशल (LSRW) का सही क्रम क्या है?
(A) पढ़ना, लिखना, सुनना, बोलना
(B) सुनना, बोलना, पढ़ना, लिखना
(C) बोलना, सुनना, लिखना, पढ़ना
(D) लिखना, पढ़ना, बोलना, सुनना
उत्तर: (B) सुनना, बोलना, पढ़ना, लिखना
प्रश्न 86. श्रवण और पठन किस प्रकार के कौशल हैं?
(A) अभिव्यक्तात्मक
(B) ग्रहणात्मक
(C) सृजनात्मक
(D) निष्क्रिय
उत्तर: (B) ग्रहणात्मक
प्रश्न 87. वाचन और लेखन किस प्रकार के कौशल हैं?
(A) अभिव्यक्तात्मक
(B) ग्रहणात्मक
(C) दोनों
(D) कोई नहीं
उत्तर: (A) अभिव्यक्तात्मक
प्रश्न 88. भाषा के चारों कौशल आपस में कैसे होते हैं?
(A) स्वतंत्र
(B) अंतःसंबंधित
(C) अलग-अलग
(D) कोई संबंध नहीं
उत्तर: (B) अंतःसंबंधित
प्रश्न 89. कविता शिक्षण का मुख्य उद्देश्य क्या है?
(A) रटाना
(B) रसानुभूति और आनंद प्रदान करना
(C) व्याकरण सिखाना
(D) शब्दार्थ याद करना
उत्तर: (B) रसानुभूति और आनंद प्रदान करना
प्रश्न 90. अग्नि का तद्भव रूप क्या है?
(A) आग
(B) पावक
(C) अनल
(D) ज्वाला
उत्तर: (A) आग
🌱 पर्यावरण अध्ययन (EVS)
प्रश्न 91. प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण अध्ययन को किस रूप में पढ़ाया जाता है?
(A) अलग-अलग विषय
(B) एकीकृत (Integrated) रूप में
(C) केवल विज्ञान
(D) केवल भूगोल
उत्तर: (B) एकीकृत (Integrated) रूप में
प्रश्न 92. एनसीईआरटी के अनुसार पर्यावरण अध्ययन की कुल कितनी मुख्य थीम हैं?
(A) 4
(B) 5
(C) 6
(D) 8
उत्तर: (C) 6
प्रश्न 93. पर्यावरण अध्ययन की एक मुख्य थीम कौन सी है?
(A) परिवार और मित्र
(B) भोजन और जल
(C) हम जो सोचते हैं और करते हैं
(D) उपरोक्त सभी
उत्तर: (D) उपरोक्त सभी
प्रश्न 94. खाद्य श्रृंखला में 10% ऊर्जा स्थानांतरण का नियम किसने दिया?
(A) डार्विन
(B) लिंडेमैन
(C) लैमार्क
(D) ओडम
उत्तर: (B) लिंडेमैन
प्रश्न 95. इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान छत्तीसगढ़ के किस जिले में है?
(A) बस्तर
(B) बीजापुर
(C) दंतेवाड़ा
(D) सुकमा
उत्तर: (B) बीजापुर
प्रश्न 96. पर्यावरण शिक्षण के लिए ‘क्षेत्र भ्रमण’ क्यों महत्वपूर्ण है?
(A) पिकनिक के लिए
(B) वास्तविक जीवन के अनुभव और प्रत्यक्ष अवलोकन के लिए
(C) स्कूल से छुट्टी के लिए
(D) केवल मनोरंजन के लिए
उत्तर: (B) वास्तविक जीवन के अनुभव और प्रत्यक्ष अवलोकन के लिए
प्रश्न 97. ‘स्वस्थाने’ (In-situ) संरक्षण का उदाहरण है:
(A) राष्ट्रीय उद्यान
(B) एक्वेरियम
(C) चिड़ियाघर
(D) वनस्पति उद्यान
उत्तर: (A) राष्ट्रीय उद्यान
प्रश्न 98. ‘अपस्थाने’ (Ex-situ) संरक्षण का उदाहरण कौन सा है?
(A) अभयारण्य
(B) वन्यजीव वनस्पति उद्यान
(C) राष्ट्रीय उद्यान
(D) जैव मंडल आरक्षित क्षेत्र
उत्तर: (B) वन्यजीव वनस्पति उद्यान
प्रश्न 99. जल संरक्षण के लिए ‘बावड़ी’ या सीढ़ीदार कुएं मुख्य रूप से कहाँ पाए जाते हैं?
(A) छत्तीसगढ़
(B) राजस्थान
(C) केरल
(D) असम
उत्तर: (B) राजस्थान
प्रश्न 100. हरेली छत्तीसगढ़ का प्रथम त्यौहार है, इसमें किसकी पूजा की जाती है?
(A) गायों की
(B) मिट्टी के बैलों की
(C) कृषि औजारों की
(D) फसलों की
उत्तर: (C) कृषि औजारों की
📌 निष्कर्ष
अगर आप CG GK 2026 की तैयारी कर रहे हैं, तो इन 100 प्रश्नों का नियमित अभ्यास जरूर करें। खासकर CG Vyapam, CGPSC, शिक्षक भर्ती, सहायक शिक्षक भर्ती और अन्य सरकारी परीक्षाओं के लिए छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान के प्रश्नों का रिवीजन महत्वपूर्ण है।
यह पोस्ट बुकमार्क करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।